इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में मंगलवार की शाम अन्ना गोवंश ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को बचाने के लिए आसपास के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैनपुरी के थाना करहल निवासी जेबुन कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी रिश्तेदार के यहां मातम में शामिल होने आई थी। शाम को वह अन्य महिलाओं के साथ पास में ही स्थित दूसरे रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी पीछे से आयें अन्ना गोवंश ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय ने महिला को जमीन पर गिराकर सींगों से कई बार रगड़ दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग दौड़ पड़े। लोगों ने लाठी-डंडे सड़क पर पीटकर और पानी डालकर गाय को हटाने का प्रयास क...