इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। गोवर्धन एवं अन्नकूट पूजन के लिए नगर की सब्जी मंडी में 56 भोग की सब्जियां, फलो एवं अन्य खाद्य सामग्री के स्टाल सजाये गए। जिन पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। दीपावली के अगले दिन ब्रज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की परंपरा बरसों से चली आ रही है। घर-घर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर तथा अन्नकूट के 56 भोग सजाकर पूजन किया जाता है। इस कारण क्षेत्र के अधिकांश परिवार अपने घर पर इसका आयोजन करते हैं और धूमधाम से त्योहार को मनाया। अन्नकूट खरीदने के लिए सुबह से ही दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: घर घर हुई गोवर्धन पूजा, की सुख समृद्धि की कामना अन्नकूट के लिए स्थानीय सब्जियों एवं फलों के अतिरिक्त दुकानदारों ने बाहर से अनेक बेमौसमी सब्जियां तथा देशी व...