इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ताखा तहसील में अधिवक्ता शिवप्रताप सिंह को सुलह अधिकारी नियुक्त किया गया है। समाज कल्याण निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आदेश में इटावा की विभिन्न तहसीलों में सुलह अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में ताखा तहसील के लिए शिवप्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति आदेश के अनुसार सुलह अधिकारियों को निर्धारित शर्तों और निर्देशों के तहत कार्य करना होगा। नियुक्ति के 15 दिनों के भीतर संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी के समक्ष योगदान प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही शासन स्तर से नियुक्त सुलह अधिकारी और संबंधित व्यक्ति के बीच निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुबंध की कार्रवाई पूरी कर उसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिवप्रताप सिंह की निय...