इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से बाइक पर बाजार जा रहे मां बेटा व बेटे की पत्नी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरेह थाना के गांव पथर्रा निवासी दुर्गेश पुत्र बृज नारायण शुक्रवार शाम तीन बजे बाइक से 24 वर्षीय पत्नी नेहा देवी व 50 वर्षीय मां हंसादेवी को लेकर कस्बा चकरनगर में बाजार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान थाना चकरनगर क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकरनगर भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को परिजन निजी अस्पताल के लिए ले गए। सीएचसी अधीक्षक डा.महेश पाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वा...