इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र से निकलने वाले राहिन रोड नगला कुआं के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर जा रहे दो भाई घायल हो गए। इसमें एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। बिहारीपुरा के रहने वाले 25 साल के रत्नेश कुमार पुत्र बालक उसका बड़ा भाई अनिवेश चौबिया से अपने गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही वह नगला कुआं के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की सूचना ग्रामीणों ने चौबिया थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने एंबुलेंस की मदद से सैफई पीजीआई में इलाज के लिए भिजवाया गया। इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामल...