Etawah Auraiya News: अचानक तबियत बिगड़ने से ऑटो चालक की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के हर्षनगर में किराये पर रहने वाले एक ऑटो चालक की रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज़ के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 30 वर्षीय शिवा पुत्र सरजू तिवारी, निवासी ग्राम जहांगीर, थाना मैनपुरी का रहने वाला था। वह वर्तमान में हर्षनगर चौगुर्जी में किराये के मकान में रहकर ऑटो चलाता था और इसी से परिवार का पालन-पोषण करते था।परिजनों ने बताया कि रविवार रात शिवा घर लौटे थे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.