एटा, जुलाई 21 -- Etah News: शासन से माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित अन्य बोर्ड के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से ली जाने वाली फीस का विवरण देने को निर्देशित किया गया है। उसके बाद भी 9 से 12 तक संचालित 85 विद्यालयों ने अभी तक फीस का विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया। डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद भी जनपद में संचालित 85 विद्यालयों से 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं से ली जाने वाली फीस का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है। इनमें 17 सीबीएसई के 9 से 12वीं तक संचालित विद्यालय है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 68 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर वह फीस विवरण प्रस्तुत कर दें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में स...