Etah News: 61 हजार किसानों की आईडी नहीं, लक्ष्य पूर्ति में एटा 53वें स्थान पर
एटा, जुलाई 16 -- Etah News: जिले में राजस्व विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों के साथ कृषि विभाग को भी भुगतना पड़ रहा है। समय पर फार्मर आईडी न बन पाने के कारण जिले के 61 हजार से ज्यादा किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं। साथ ही फार्मर आईडी लक्ष्य पूर्ति के मामले में भी प्रदेश स्तर पर एटा रैंकिंग खिसककर 53वें स्थान पर पहुंच गई है, जिससे राज्य स्तर पर कृषि विभाग की किरकिरी हो रही है। जिले में फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य अब तक केवल 81.15 फीसदी ही पूरा हो सका है। बुधवार को उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि जिले के 61217 किसानों आईडी तहसीलों से तकनीकी और कागजी कमियों के कारण अटकी हुई है। इसका मुख्य कारण है कि अधिकांश गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
किसानों की समस्याएं इस कारण किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.