Etah News: 600 किलो के लाइसेंस पर गोदाम में मिला 13 हजार किलो पटाखा
एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: सकीट, ब्लॉक क्षेत्र के गांव जहांगीराबाद स्थित सेठजी पटाखा भंडार दुकान पर मात्र 600 किलो बिक्री वाले लाइसेंस की आड़ में करीब 13 हजार किलो पटाखा स्टॉक में मिला है। दुकान संचालक के विरुद्ध सकीट पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बारूद के ढेर पर परिवार के साथ रहने पर अधिकारियों ने चिंता व्यक्ति करते हुए तत्काल की कार्रवाई के निर्देश दिए है। शुक्रवार को एसडीएम श्वेता सिंह ने सीओ नीतीश गर्ग, सीएफओ प्रशांत सिंह राणा एवं थाना प्रभारी मधू दुवे के साथ जहांगीराबाद स्थित पटाखा की दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया था। मानकों में खामियां मिलने को लेकर संचालक आकाश वार्ष्णेय, उनके भाई विश्वास वार्ष्णेय पुत्रगण ओम शंकर वार्ष्णेय एवं वैभव कुमार पुत्र दिनेश चंद्र की मौजूदगी में अधिकारियों ने तत्काल गोदाम में रखे पटाखों की नापतोल कराई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.