एटा, जुलाई 20 -- Etah News: 14 से 15 वर्ष आयु की किशोरियों का एचपीवी वेक्सीनेशन कर गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित करने का कार्य जनपद में तेजी से चल रहा है।

एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति सोमवार शाम तक जनपद में 5733 किशोरियों को एचपीवी वेक्सीन लगाकर जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया है। प्रतिदिन जनपद में 1197 सत्रों पर एचपीवी वेक्सीन लगाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.राममोहन तिवारी ने बताया कि सोमवार तक जनपद में 5733 किशोरियों को एचपीवी वेक्सीन लगायी जा चुकी है। इसमें सर्वाधिक ब्लॉक शीतलपुर में 934, अवागढ़ में 830, अलीगंज में 781, जलेसर में 763, जैथरा में 613, सकीट में 532, मारहरा में 497, निधौलीकलां में 428, एटा अर्बन क्षेत्र में 355 किशोरियों को एचपीवी ...