एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 38वीं कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर एटा की डिंपल यादव ने अंडर-14 के 62 किलोग्राम वर्ग की में गोल्ड मेडल, अंडर-17 बालिका के 48 किलोग्राम भार वर्ग में तन्वी पाल ने गोल्ड मेडल जीता है। अंडर-14 बालवर्ग के 39 किलोग्राम भार वर्ग में तनिष्का राजपूत ने रजत पदक जीता। 53 किलोग्राम भार वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर एटा की पहलवान पलक ने सेमीफाइनल में श्रीजी बाबा के पहलवान को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने रजत पदक जीता। अंडर-14 बालकों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में लव यादव ने रजत पदक, अंडर-17 बालिका के 57 किलो ग्राम भार वर्ग में दिव्यांशी वर्मा ने रजत पदक, अंडर-17 बालिका के 49 किलोग्राम भार वर्ग में सोनम यादव ने रजत पदक...