एटा, जुलाई 10 -- Etah News: लोक निर्माण विभाग अलीगढ़ के मुख्य अभियंता द्वारा बीते वर्ष 21 नवंबर को आदेश जारी कर देने के बाद भी अलीगंज-ढटिंगरा मार्ग के मात्र एक किमी हिस्से का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। अलीगंज-ढटिंगरा मार्ग के एक किमी हिस्से का सीसी निर्माण कराने के लिए शासन स्तर से दो करोड़ 70 लाख 89 हजार का बजट पिछले वर्ष ही अवमुक्त हो चुका है। बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने औपचारिकताएं निभाते हुए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली। ठेकेदार का चयन होने और मुख्य अभियंता का सख्त निर्देश होने के बाद भी निर्माण कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बजट और टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क न बनना विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वर्तमान में बारिश का सीजन शुरू होते ही इस मार्ग की स्थिति नारकीय हो चुकी है। स...