एटा, जुलाई 15 -- Etah News: बुधवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने बताया है कि ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए 18 को अलीगंज तहसील परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी बताया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन जागरूकता सॉफ्टवेयर पर अपना पंजीकरण कराया है, उनसे अनुरोध है कि वह निर्धारित समय दोपहर में 12 पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- दोना मेकिंग मशीन के लिए करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...