एटा, जुलाई 7 -- Etah News: हिंदूनगर इलाके में पुलिस एक बार फिर सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी में है। इस बार अभियान के दौरान विशेष रूप से पुरुषों का सत्यापन उनसे विस्तृत जानकारी ली जाएगी। अपराध में संलिप्त रहे ऐसे लोग अभी कहां है और क्या कर रहे है इसकी भी जानकारी की जाएगी। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान हिंदूनगर में रहने वाले लोगों की पहचान, निवास और अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनके वर्तमान निवास, गतिविधियों और उनकी मौजूदगी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी।बता दें कि सोमवार को चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को देखकर अधिकांश पुरुष मौके से भाग गए थे। इसके चलते केवल महिलाओं से ही जानकारी ली जा सकी थी। इसी कारण अब दोबारा अभियान चलाकर पुरुषों का भी सत्यापन कर...