Etah News: हार्ट अटैक से 50 वर्षीय महिला की इमरजेंसी में मौत
एटा, अगस्त 3 -- Etah News: सोमवार सुबह मेडिकल कालेज इमरजेंसी में गंभीर हालत में पहुंची 50 वर्षीय महिला को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के साथ मौजूद परिजनों ने बताया कि हार्ट अटैक पड़ने के बाद वह मेडिकल कालेज लेकर आये। जहां जांच कर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गांधी मार्केट निवासी 50 वर्षीय रीना पत्नी किशोर को परिजनों ने हार्ट अटैक पड़ने के बाद सोमवार सुबह 8.30 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी में लेकर आये। जहां पर चिकित्सक ने जांच कर उनको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह मृतका को लेकर चले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.