एटा, अगस्त 17 -- Etah News: गांव आसेपुर के पास हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। शव की शिनाख्त मृतक के बहनाई ने की। घरवालों के अनुसार किसी काम से कासगंज गए थे। घर न लौटने पर तलाश कर रहे थे। सोमवार की सुबह शव की पहचान करने के लिए बडी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें मृतक के जीजा ने उसकी शिवराज सिंह भदौरिया (51) पुत्र रनवीर सिंह निवासी नगला ताल थाना नगला खंगर फिरोजाबाद के रुप में की है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को किसी काम से कासगंज गए थे। देररात तक घर न लौटने पर तलाश किया। जानकारी पर पता चला कि मिरहची क्षेत्र में वाहन की चपेट में आकर साले की मौत हुई है। मिरहची पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि रविवार दोपहर को थाना मिरहची के गांव आसेपुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। ...