Etah News: हाईटेंशन लाइन का पोल गिरने से यातायात हुआ प्रभावित
एटा, सितम्बर 27 -- Etah News: सकीट। रविवार को कस्बा में आसपुर अड्डा के समीप हाईटेंशन लाइन का एक पोल टूट गया। उसके कारण कस्बा समेत आसपास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं मार्ग पर पोल और लाइन पड़े रहने से यातायात बाधित रहा। रविवार को सकीट बिजलीघर के जेई जितेंद्र पटेल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का पोल टूटने से कस्बा के कुछ ट्रांसफार्मरों की कुछ समय तक सप्लाई बंद रही है। शेष कस्बा एवं क्षेत्र की सप्लाई शुचारू रही है। जल्द ही गिरे पोल को दुरुस्त कराके आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने एनएच 722 किया जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.