एटा, अगस्त 13 -- Etah News: गुरुवार को जनेश्वर मिश्र सभागार हर घर तिरंगा अभियान कंसर्ट 2026 कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए अनुपम अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। क्षेत्रीय पर्यटन विभाग की तरफ से कानपुर से आए द हेलीअंस इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप गायक कलाकार संजीव सिंह, वंदना ने देश भक्ति के गानों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह एवं छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। उन्हें देशभक्ति के नारों और जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम एवं देशभक्ति से प्रेरित गीतों का प्रस्तुति दी गई। यह भी पढ़ें- हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए : अतुल गर्ग कार्यक्रम में भारत वीर वर्मा, अमित ...