एटा, अक्टूबर 29 -- Etah News: ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ हड़ताल से वापस नहीं लौटे हैं। आशा, एनएचएम कर्मियों के हड़ताल से वापस आने पर सरकार ने 17 अक्तूबर तक की अनुपस्थिति को अवकाश में समायोजित करने को निर्देशित किया गया। उसके बाद अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। 17 अक्तूबर के बाद से अब तक सीएचओ 12 दिन अनुपस्थित रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की हड़ताल खत्मसीएचओ की हड़ताल जारी एनएचएम कर्मियों के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कार्यरत सीएचओ ने मांगों, शिकायतों को लेकर आंदोलन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। 17 अक्तूबर को एनएचएम कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। वह 18 अक्तूबर से अपने काम पर वापस आ गये। उनके दो दिन ...