एटा, जुलाई 6 -- Etah News: एटा। शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर की मुख्य सीवर लाइन चोक होकर ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते जीटी रोड पर एटा क्लब के सामने मुख्य सीवर लाइन के मैनहोल से तेज प्रेशर के साथ गंदा पानी और जहरीली गैसें बाहर निकलने लगीं। मुख्य पाइप लाइन से निकलने वाले पानी का प्रेशर इतना तेज था कि सीवर मैनहोल के भारी-भरकम ढक्कन तश्तरी की तरह पानी के ऊपर झूलता रहे, वहीं कई जगहों पर का मैनहोल के ढक्कन से पानी फुव्वारे की तरह हवा में उड़ता नजर आया। शहर में मुख्य सीवर लाइन शुरू हुए करीब 03 वर्ष हो चुके हैं, तब से अब तक संबंधित विभाग ने सीवर लाइनों की आंतरिक सफाई या गाद निकवाने का कोई काम नहीं कराया है। नियमित रखरखाव न होने के कारण सीवर लाइन के भीतर भारी मात्रा में कचरा और सिल्ट जमा हो चुकी है। यही वजह है कि बारिश का अतिरिक्त पानी आते ही सीवर ल...