एटा, जुलाई 29 -- Etah News: तहसील बार एसोसिएशन ने न्यायालय खोले जाने को भूमि उपलब्ध कराने को एसडीएम पीयूष रावत को ज्ञापन सोपा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि 22 जनवरी 2008 को उत्तर प्रदेश सरकार ने जलेसर तहसील पर न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन, न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन संचालन की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसका शासनादेश 26 मार्च 2010 को जारी कर न्यायालय का क्षेत्र निर्धारण कर दिया गया था। तहसील जलेसर मुख्यालय पर संचालित न होकर जिला मुख्यालय पर जलेसर के नाम से संचालित हो रही है। तहसील बार एसोसिएशन ने जलेसर मुख्यालय पर न्यायालय को संचालित करने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रार्थना पत्र दिया था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अधिवक्ता मीटिंग हॉल की अधूरी छत को पूरा कराने की मांग प्रार्थना पत्र के उपरांत तहसील मुख...