Etah News: स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव उपरांत बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत
एटा, जुलाई 24 -- Etah News: गुरुवार शाम साढ़े सात बजे जीटी रोड स्थित अर्बन पीएचसी मंडी समिति से प्रसव के उपरांत प्रसूता को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। साथ ही नवजात शिशु को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। परिजनों का कहना है कि प्रसव के दौरान लापरवाही से प्रसूता ने दम तोड़ा है। कांशीराम कालोनी निवासी नाहिद ने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े छह बजे वह अपनी पत्नी 20 वर्षीय गुनगुन को प्रसव पीड़ा होने पर जीटी रोड स्थित अर्बन पीएचसी मंडी समिति पर लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने लगभग सात बजे प्रसव कराया। सामान्य प्रसव होने पर पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर अर्बन पीएचसी मंडी समिति से मेडिकल कालेज इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया।
चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप इमरजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.