एटा, सितम्बर 8 -- Etah News: मेडिकल कालेज परिसर स्थित स्वास्थ्य विभाग से संचालित इंट्रीग्रेटेड लैब में सोमवार को हुई तीन स्वाइन फ्लू जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार को मेडिकल कालेज की स्वाइन फ्लू क्लीनिक से पांच मरीजों को आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इंटीग्रेटेड लैब में सोमवार को शहरी क्षेत्र के तीन मरीजों की स्वाइन फ्लू आरटीपीसीआर जांच कराई गई। 24 घंटे बाद तीनों मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार को भी मेडिकल कालेज स्वाइन फ्लू लैब से पांच मरीजों को आरटीपीसीआर जांच कराने को भेजा गया है। इसमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। क्लीनिक से भेजे गये मरीजों की लैब में स्वाइन फ्लू की जांच की गई है। जांच के बाद मरीजों को चौबीस घंटे बाद जांच रिपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है。

स्वाइन फ्लू क्लीनिक में उपचार medical क...