Etah News: स्वाइन फ्लू : आइसोलेशन वार्ड में रहने वाली टीम का किया जाएगा वेक्सीनेशन
एटा, अगस्त 31 -- Etah News: जनपद में दो संदिग्ध स्वाइन फ्लू संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की देखभाल करने वाले टीम के बचाव को वेक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में दो संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज प्राइवेट लैब की जांच में निकले है। उसके बाद जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों को भर्ती रखकर देखभाल के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए तीन-तीन शिफ्ट में टीमों की ड्यूटी लगायी जाएगी। टीम में शामिल चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को स्वाइन फ्लू से बचाव को वेक्सीन लगायी जाएगी। प्रत्येक सीएचसी पर 10-10 चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को वेक्सीन लगायी जाएगी। इससे टीम स्वयं स्वस्थ्य रहकर बिना किसी चिंता के मरीजों की देखभाल कर सकेगी। स्वास्थ्य कर्मियों के वेक्सीनेशन के लिए शासन से वेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.