Etah News: स्कूल में लटका मिला चौकीदार का शव, संचालक पर हत्या का आरोप
एटा, जुलाई 28 -- Etah News: निजी स्कूल में चौकीदार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे ने स्कूल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि दो साल से चौकीदार थे और वेतन नहीं दे रहे थे। इतना ही नहीं पिता कैंटीन भी चलाते थे। कुछ दिन पहले झगड़े के बाद सामान निकालकर फेंक दिया था। कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला नजफअली निवासी ग्रीश चन्द्र गुप्ता (56) पुत्र सौजीराम राजगुरु ऑरियटंल स्कूल में चौकीदार थे और स्कूल के सामने घर होने के कारण कैंटीन भी चलाते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह दूध लाने की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। कुछ देर बाद स्कूल संचालक घर पहुंचे और बताया कि ग्रीश चन्द्र ने फांसी लगा ली है। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.