एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने शिक्षामित्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शनिवार सुबह गांव गदेसरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी। आरोप है कि शिक्षामित्र छात्रा को कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। स्कूल से घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे। उनके साथ ग्रा...