एटा, जुलाई 14 -- Etah News: ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकालकर बच्चों, अभिभावकों को जागरुक किया गया। ब्लॉक कार्यालय से जागरूकता रैली का शुभारंभ चेयरमैन महेश पाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह सरानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए चल रहे। इन पर ' कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ' नारे शामिल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराए जाने और कोई बच्चा नामांकन से वंचित न रहे को अपील की। यह भी पढ़ें- Balia News: जागरूकता रैली निकाल शिक्षा के लिए किया प्रेरित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन उपेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र,अमित कुमार ने निपुण भारत मिशन सहित अन्य...