Etah News: स्कूलों में बीईओ का ताबड़तोड़ छापा, विद्यालयों का औचक निरीक्षण
एटा, जुलाई 2 -- Etah News: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर, मोहम्मदपुर पट्टी, दादूपुर, असगरपुर सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक उपलब्धि का आकलन किया। वहीं कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को चेतावनी देते हुए नामांकन के अनुरूप नियमित उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.