एटा, अगस्त 21 -- Etah News: किसानों को जमीन से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप में देने के लिए शुरू होने जा रहे एग्री स्टेक अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान में कर्मचारी गांव-गांव और खेत-खेत पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कृषि भूमि से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने कर्मचारियों को साफ संदेश दिया कि अभियान केवल मोबाइल एप पर जानकारी भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौके पर सही जानकारी जुटाना इसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। एसडीएम अलीगंज डॉ. शशि शेखर और एडीओ कृषि जितेंद्र श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को अभियान की पूरी प्रक्रिया समझाई। यह भी पढ़ें- जिले में 1 लाख 87 हजार प्लॉट का होगा डिजीटल क्रॉप सर्वे मोबाइल एप पर लॉगिन करने, निर्धारित क्षेत्र में पहुंचने, किसा...