एटा, जुलाई 20 -- Etah News: युवाओं की मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन रहे सोनम वांगचुक को जबरन उठाने के विरोध में आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे सोनम वांगचुकजी के समर्थन में आम आदमी पार्टी एटा ने जिलाध्यक्ष सोनू कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव राजाराम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र सिंह वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री डॉ. जितेंद्र यादव, हरदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सोहेब, राजेश सविता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि सिंह, राम महेश, नरेंद्र, राहुल, क...