एटा, अक्टूबर 6 -- Etah News: गांव धिरामई में सोमवार रात को चोर घर में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह घरवालों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में मामला प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जल्द खुलासे की बात कही है। थाना मिरहची के गांव धिरामई निवासी राहुल पुत्र महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार के साथ सोमवार रात को कमरे में सो रहे थे। चोर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जागे तो जानकारी हो सकी। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो कमरों में सामान अस्तव्यस्त पड़ा मिला। अलमाली खुली हुई मिली।पीड़ित के अनुसार चोर घर से सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, चांदी की पाजेब, डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। घरवालों ने परिवार के ही दो लोग...