Etah News: सैटेलाइट बस स्टैंड निर्माण को कर्मचारियों को आवास खाली करने का नोटिस
एटा, जुलाई 21 -- Etah News: जाम की समस्या को खत्म करने एवं परिवहन सुविधाओं को बेहतर करने के लिए रोडवेज वर्कशॉप में सैटेलाइट बस स्टैंड निर्माण संबंधी कार्य शुरू हो गया है। रोडवेज वर्कशॉप में सैटेलाइट बस स्टैंड का निर्माण सुचारू रूप से शुरू करने से पहले कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने निर्माण क्षेत्र में आ रहे कर्मचारियों के आवासों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यदायी संस्था ने आवासों पर आवास खाली करने का आधिकारिक नोटिस चस्पा कर दिया गया है। कर्मचारियों को निर्धारित समय के भीतर अपने क्वार्टर खाली करने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्माण कार्य में कोई रुकावट न आए। इसके साथ ही वर्कशॉप परिसर में खड़े पेड़-पौधों को हटाने, झाड़ियों को काटने और जमीन को समतल करने संबंधी शुरुआती कार्य शुरू कर दिए गए हैं। निर्माण कार्यों को गति देने और इसे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.