एटा, अक्टूबर 29 -- Etah News: अखंड सौभाग्य का प्रतीक गुरुवार को करवाचौथ त्योहार पारंपरिक उत्साह, उमंग और धार्मिक विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने खुशहाल वैवाहिक जीवन एवं अपने पति की दीर्घायु की कामना को निर्जला व्रत रखा। दिनभर कड़े उपवास के बाद रात को चंद्रोदय पर पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाएं बेहद उत्साहित दिखीं। करवाचौथ को सुबह से ही शहर में एक अलग ही रौनक दिखाई दी, सुहागिन महिलाओं ने दिनभर की तैयारी पूरी करने के बाद शाम को शृंगार किया। महिलाओं ने व्रत कथा सुनने और पूजन सामग्री को व्यवस्थित करने में अपना समय व्यतीत किया। यह त्योहार नई नवेली दुल्हनों के लिए खास रहा, जिन्होंने पहली बार अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखा। यह भी पढ़ें- Hapur News: सुहागिनों ने खोला करवाचौथ का व्रत, अघ्र्य देकर सजना के हाथ से पीया पानी पहली बार व्रत रखन...