एटा, अगस्त 27 -- Etah News: गुरुवार को शहर की लाइफलाइन जीटी रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों और तिराहों-चौराहों पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। जाम की समस्या बनी रही। कई घंटे जाम में फंसे रहने से वाहन सवारों का बुरा हाल रहा। शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड पर सुबह से रात तक जाम के गंभीर हालात बने रहे। इसकी वजह से लिंक मार्ग आगरा रोड, रेलवे रोड, निधौली रोड, शिकोहाबाद रोड, कैलाशगंज, ठंडी सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मार्गों समेत सभी तिराहों-चौराहों पर जाम लगा होने के कारण बाजारों में खरीदारी करने के लिए निकले लोगों को भी घंटों तक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। प्रत्येक मार्ग के तिराहे-चौराहे पर वाहन सवारों कम से कम 20 से 40 मिनट के लिए जाम में फंसना पड़ा। इस जाम में न केवल कारे और रोडवेज बसें, बल्कि एंबुलेंस, स्कूली बसें, बाइक, ई-रिक्शा...