एटा, अगस्त 10 -- Etah News: वैरुनगंज स्थित विराग जैन गली के जानकीदास शांतिनाथ चैत्यालय में आचार्यश्री नयन सागर महाराज के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से श्री शांतिनाथ भगवान का मंगल अभिषेक, बड़ी शांति धारा, नित्य नियम पूजन, आचार्य विमल सागर, गणाचार्य विराग सागर महाराज का पूजन हुआ। आचार्य निर्मल सागर महाराज का चित्र अनावरण, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट किया गया। आचार्यश्री ने श्रावकों को बताया कि उनका पहला कर्तव्य प्रातः जगने के बाद सबसे पहले देव, शास्त्र, गुरु का दर्शन करने का है। अभिषेक एवं शांति धारा का पवित्र गंधोदक अपने मस्तक पर लगाएं। जीवन में शांति समृद्धि आएगी। शक्ति, ताकत और बल मिलेगा। कष्ट और दुख सहने का साहस प्रभु पार्श्वनाथ के चरणों में आने से मिलता है। यह भी पढ़ें- Etah News: जैन धर्म का सबसे ताकतवर स्तोत्र है भक्तामर : आचार्यश्री ...