एटा, नवम्बर 22 -- Etah News: रविवार को 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ड्यूटी से चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति का सिलसिला थम नहीं रहा है। सीएचसी बागवाला के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दो चिकित्सकों सहित चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बताया कि रविवार को उन्होंने सीएचसी बागवाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. पंकज मीना, डॉ. मोहम्मद इरफान, आयुष्मान कार्ड का कार्य देखने वाले यशवीर सिंह और काउंसलर भरत यादव अनुपस्थित पाए गए।जन आरोग्य मेले के दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की इस अनुपस्थिति को सीएमओ ने दायित्व निर्वहन में लापरवाही माना है। उन्होंने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मियों का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश एमओआईसी बागवाला को दिए हैं।जन आरोग्य म...