एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: गांव सिरसाटिप्पू के पास तीन दिन पहले मिले अज्ञात युवक के शव की सुमित (30) निवासी नई वस्ती कोतवाली नगर के रुप में की है। तीन दिन पहले युवक का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी। तीन दिन पहले थाना मिरहची के गांव सिरसाटिप्पू के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम गृह भेजा था। घरवाले युवक की तलाश में भटक रहे थे। शुक्रवार को घरवालों ने कोतवाली नगर में जाकर पुलिस को गुमशुदा की तहरीर दी थी। नगर पुलिस से जानकारी मिली कि एक युवक का शव मिला है। इसके बाद घरवाले देर रात पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त सुमित निवासी नई वस्ती कोतवाली नगर के रुप में की है। मिरहची पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है। हादसे में युवक की जान गई है। मामले की जांच की जा रह...