Etah News: सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत
एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: गांव वीरपुर में सांड के हमले में घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। थाना मिरहची के गांव वीरपुर निवासी हरेन्द्र (45) पुत्र राजेन्द्र सिंह चार सितंबर को खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में सांड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से हरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान हरेन्द्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा सांडों के कारण खेतों में काम करने वाले किसान काफी डरे हुए रहते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। घरवालों ने किसान की मौत सूचना मिरहची पुलिस को दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.