Etah News: सस्ते में सोना बेचने का झांसा देकर हाथरस के व्यापारी से ठगे 20 लाख रुपये
एटा, नवम्बर 25 -- Etah News: सस्ते दामों पर सोने के आभूषण बेचने का झांसा देकर हाथरस के व्यापारी से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने व्यापारी को असली सोने के आभूषण दिखाकर भरोसे में लिया और बाद में नकली आभूषण थमाकर रुपये लेकर चले गए। हाथरस पहुंचकर ज्वैलर्स से आभूषणों की जांच कराने पर उनके नकली होने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला हाथरस थाना मुरसान गेट के मोहल्ला विजय नगर निवासी शुभम अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि डिस्पोजल दोना-पत्तल का कारोबार है।
आभूषण बेचने का दिया झांसा व्यापार के सिलसिले में जिले के साहिल गुप्ता निवासी काली मंदिर वाली गली और अजय प्रताप सिंह के यहां आना-जाना रहता है। 24 सितंबर वह व्यापार के सिलसिले में एटा आए थे। उस समय साहिल की दुकान पर अजय प्रताप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.