Etah News: ससुराल में आकर युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई बाइक में आग
एटा, सितम्बर 21 -- Etah News: गांव असरौली में ससुराल में पहुंचे युवक ने पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगा दी। आरोप है कि घटना के समय युवक शराब के नशे में था। बाइक में आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस, दमकल विभाग को दी गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर चौकी पर ले आई है।
घटनाक्रम का विवरण कोतवाली देहात के गांव असरौली कासगंज रोड निवासी अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर को जीजा सुनील निवासी नगला बनवारी कोतवाली नगर बाइक से ससुराल गांव असरौली पहुंचे। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। कुछ देर बाद ही उन्होंने पेट्रोल डालकर बाइक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक जलने लगी। आग की लपटें देखकर ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.