एटा, अक्टूबर 25 -- Etah News: ससुरालीजनों की पिटाई से आहत होकर विनय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक की पत्नी तीन माह पहले बिना बताए चली गई थी। ससुरालीजन मृतक पर गायब करने का आरोप लगाते थे। पुलिस कार्रवाई न होने पर चाचा ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव नगला भारा निवासी राममलड़ैते ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 27 मई को सोकर उठे थे। भतीजा 30 वर्षीय विनय कुमार पुत्र पप्पू का शव घर के बाहर बरामदे में फंदे पर लटका मिला था। शव को फंदे से नीचे उतारा था, वहीं प्रधान ने पुलिस को सूचना दी थी।

विनय का शव बरामदे में मिला बताया कि घटना से दो दिन पहले ससुरालीजन सर्वेश, राजेश, सनोज, अवधेश, सुमन पत्नी राजेश निवासी गांव दर्वा थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी पांच अन्य लोगों के साथ घर आए थे और ...