एटा, जुलाई 6 -- Etah News: एटा, जिले में सर्पदंश की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आठ लोगों को सांप ने डंस लिया। खेतों में काम करने और घर के आसपास दैनिक कार्य करने के दौरान घटनाएं हुई। सर्पदंश के शिकार लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थाना जसरथपुर के गांव अहरई विचनपुर निवासी चार वर्षीय बच्चें अंकुश पुत्र अभिषेक को घर में सोते समय रविवार सुबह चार बजे सर्प ने काट लिया। सर्प के काटने के बाद बच्चें की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना रिजोर के गांव खुशालगढ़ निवासी आरती पत्नी बृजनाथ यादव को रविवार दोपहर को घर पर काम करते समय सर्प ने काट लिया। थाना मारहरा के गांव मुइददीनपुर निवासी प्रियं...