एटा, नवम्बर 5 -- Etah News: जैथरा क्षेत्र के गांव खवा में लेन-देन के विवाद को लेकर एक किसान ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या के पीछे सराफ से लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मालमे की जांच कर रही है। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खवा निवासी देवेंद्र सिंह (50) पुत्र महावीर सिंह ने करीब एक वर्ष पहले कस्बा धुमरी में सराफ के यहां कुछ जेवर गिरवी रखा था। करीब एक माह पहले जेवर को लेने के लिए पैसा जमा कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि सराफ ने रखा हुआ गहना वापस नहीं किया।

जेवर वापस न मिलने पर विवाद रोजाना एक दिन बाद आने की बात कहकर परेशान कर रहा था। दो दिन पहले फिर से देवेंद्र सिंह धुमरी गए थे। जब उन्होंने अपना सामान मांगा तो उनसे मारपीट कर दी। इससे वह और अधिक आहत हो गए।...