एटा, अगस्त 30 -- Etah News: एटा। शहर की प्रमुख सब्जी मंडियों में आवक पूरी तरह सामान्य होने के बाद भी सब्जियों पर महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके चलते आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ गया है। हालत यह है कि मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं। लोग अब पाव भर सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं। शहर की फुटकर सब्जी मंडियों में इस हफ्ते सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार उन सब्जियों पर पड़ी है जो हर घर की दैनिक जरूरतों में शामिल हैं। घंटाघर, शिकोहाबाद रोड, रेलवे रोड समेत समेत शहर की सभी मंडियों में बंद गोभी के दाम रिकॉर्ड 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जिसने गृहिणियों को हैरान कर दिया है। तड़का लगाने के लिए सबसे जरूरी प्याज 60 रुपये और टमाटर 50 रुपये प्रति किलो की दर से...