एटा, सितम्बर 2 -- Etah News: सफर के दौरान ई-रिक्शा से दो बैग में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिला आगरा के गांव नाई की सराय, टेडी बगिया निवासी कमलेश पत्नी सुरेश चन्द्र, थाना बरहन के गांव कुलरिया निवासी ममता पत्नी मुनेश ने बताया कि 25 अगस्त को अपने-अपने घरों से मायके गांव पिलख्तर जिला फिरोजाबाद जाने के लिए जलेसर बस अड्डे से एक ही ई-रिक्शा में बैठी थी। आरोप है कि सफर दो बैग, इसमें सोने एवं चांदी के आभूषण रखे थे। इन्हें चालक ने अपने पास आगे रख लिया। दोनों महिलाओं के अलावा कोई अन्य यात्री नहीं बैठा था।

घटना का विवरण आरोप है कि चालक ने रास्ते में तीन और लोगों को फोन करके बुला लिया। ई-रिक्शा खराब होने की बात कहकर दोनों को दूसरे रिक्शा में बैठा दिया। दू...