एटा, अक्टूबर 16 -- Etah News: कलक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर आशा, संगिनी का धरना प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर आशा-संगिनी की समस्याओं, मांगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आशा, संगिनी से वार्ता कर धरना प्रदर्शन समाप्त करने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष पुष्पा ने कहा कि उन पर निर्धारित कार्यों के अलावा अन्य विभागों के कार्य कराये जा रहे हैं। जिससे उनको आर्थिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: डौला सीएचसी पर आशाओं का धरना-प्रदर्शनमानदेय और अतिरिक्त कार्य को लेकर मांग उन्होंने विधायक, सीएमओ से अतिरिक्त कार्य न कराये जाने और जीवन स्तर में सुधार के लिए मानदेय 18 हजार रुपये कराये जाने की...