एटा, जुलाई 28 -- Etah News: टोल प्लाजा के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल एक और युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में एक युवक की पहले ही मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। सोमवार दोपहर को टोल प्लाजा के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई थी। इसमें बाइकसवार जगप्रसाद पुत्र श्रीराम निवासी प्रहलादपुर बदरपुर थाना दक्षिण दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई थी दूसरी बाइक पर सवार आशू (18) पुत्र सुनील निवासी नगला थुली सकीट, साथी अभिषेक, सुबोध निवासी बहादुरपुर रिजोर घायल हो गए थे। आशू की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया था। देररात उपचार के दौरान आशू की भी मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। मलावन थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानि...