एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: कासगंज रोड पर गांव असरौली के पास मंगलवार दोपहर को सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने रौंद दिया। सांस होने की आशंका पर परिवारीजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी फूलन देवी (42) पत्नी शांतिस्वरुप मंगलवार दोपहर को एक बजे कासगंज रोड पर गांव असरौली के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर दूर जा गिरी। सिर में चोट लगने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस आसपा...