एटा, सितम्बर 20 -- Etah News: एटा, रविवार को पयुर्षण पर्व के पांचवे दिन जैन धर्म अनुयायियों ने उत्तम सत्य धर्म का पालन करते हुए जिनालयों में सभी तीर्थंकर भगवान की नित्य नियम के साथ शांतिधारा, अभिषेक पूजन कर शास्त्रों का वाचन किया। वहीं मंदिरों में विराजमान संतों ने मंगल प्रवचनों के माध्यम से सत्य धर्म की महिमा का गुणगान किया। शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सत्य धर्म का पालन करो, मन शुद्ध कर निर्भय बनो सत्य धर्म की महिमा आचार्य नयन सागर महाराज ने प्रवचनों के माध्यम से श्रावकों को बताया कि उत्तम सत्य धर्म दस लक्षण धर्म का पांचवा द्वार है। सत्य अपने आप में एक सौरभ है, सत्य को अपने मनों में अपने जीवन में लाना है। सत्य हमेशा जीता है और...