एटा, सितम्बर 27 -- Etah News: जैथरा, जयपुर से लौट रहे रिटायर फोरमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई है। बेटे का आरोप है कि रास्ते में जहरखुरानी का शिकार होने के बाद पिता की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना बागवाला के गांव लभैटा निवासी रामवीर सिंह (80 ) जयपुर में फोरमैन थे और वहीं से रिटायर हुए थे। बताया जा रहा है कि जयपुर में पेंशन लेने गए थे। पेंशन लेने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। रविवार सुबह रिटायर फॉरमैन का शव धुमरी स्थित प्रतिक्षालय के पास पड़े मिले। सांस होने की आशंका पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे का आरोप है कि पिता सामान्य हालत...